रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में एअरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में भूमाफियों ने फिर एक गरीब व्यक्ति को अपना निशाना बना लिया है बताते चलें कि बगवतपुर गांव के रहने वाला पीड़ित भूमिधरी आराजी संख्या 191 रकबा 0.0907 हे0 जो ग्राम खानपुर सतवां तहसील चायल जनपद कौशाम्बी में स्थित है आरोप है कि कुछ भूमाफियों द्वारा फर्जी आधार कार्ड में उसका नाम, पिता का नाम, पता फर्जी दर्ज कर एवं फोटो स्वयं की लगा करके साजिशन फर्जी तरीके से विक्रय कर दिया गया है पीड़ित राजभूषण चौरसिया पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल चन्द्र चौरसिया ग्राम भगवतपुर थाना एयरपोर्ट का निवासी है, जहाँ पर प्रार्थी की पैतृक भूमि, रहायसी मकान, पेड़ आदि स्थित है पीड़ित के पिता स्वर्गीय रामगोपाल चन्द्र चौरसिया की मृत्यु आज से लगभग 22 वर्ष पूर्व हो चुकी है, जिस कारण से पीड़ित की मां अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर ननिहाल ग्राम कोरों थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी चली गई थई, पीड़ित की मां पूर्णतया निरक्षर एवं अनपढ है बीच बीच में वह अपने भूमि, मकान आदि की देख रेख करने भगवतपुर आती जाती रहती थी, पीड़ित की उपरोक्त भूमि एवं मकान इलाहाबाद शहर एवं झलवा, एयरपोर्ट आदि के अत्यन्त करीब होने के कारण वर्तमान समय में बेशकीमती है जिस कारण से पीड़ित के पारिवारिक पट्टीदार जो कि भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं जिनका पेशा दूसरों की जमीन को दबंगई एवं गुण्डई के दम पर कब्जा कर औने पौने दाम पर क्रय करना एवं मंहगे दामों पर विक्रय कर देना है, उक्त लोग रियल स्टेट भूमि क्रय विक्रय का काम करते हैं जिन्होंने साजिशन पीड़ित के पैतृक भूमिधरी भूमि को गाँव के एक दबंग व्यक्ति और एक प्लाटर द्वारा षड्यन्त्र करके फर्जीवाड़ा से पीड़ित का नाम, पिता का नाम, पता दर्ज को फर्जी आधार कार्ड में दर्ज कराकर उक्त भूमाफिया प्लॉटर के नाम विक्रय कर दिया है जिसमें फर्जी तरीके से बैंक में खाता खुलवाकर पैसे का लेनदेन भी कराया गया है, मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में किया गया तो उपरोक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन अभी भी निरंतर प्लाटिंग जारी है और उक्त लोग अवैध तरीके से प्लाटिंग करके लेनदेन कर रहे हैं ।
0 Comments