Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरों के आतंक से परेशान हुई जनता, पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी नही दर्ज हुआ चोरी का मामला...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में लगातार चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस गूंगी बहरी अंधी होकर काम कर रही है या कहे कि चोर उचक्कों को संरक्षण प्रदान कर रही है तभी तो थाना क्षेत्र में चोर उचक्के भोली भाली जनता को लूट रहे है, आपको बतादें की जबसे थाना अध्यक्ष पूरामुफ्ती अजीत सिंह का कार्य काल शुरू हुआ है तबसे अपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है और पुलिस दलालों के इसारो पर कार्य करने लगी है, मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती गेट के समीप रहने वाली महिला कमला देवी पत्नी स्वर्गीय हरिश्चन्द्र के घर में पंद्रह दिन पहले चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसकी लिखित शिकायत पीड़िता ने स्थानीय थाना पूरामुफ्ती में किया लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है आरोप है कि पीड़िता थाना के चक्कर लगा लगाकर थक चुकी है पुलिस वाले उसे हिला हवाली देकर टाल रहे हैं ।

जबकि बीती 21 दिसंबर 2023 की रात अज्ञात चोरों ने उसकी नामौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में रखे गहने सोने का टब, झुमका, चांदी की पायल और 20000 नगदी को पार कर दिया है दूसरे दिन जब पीड़िता अपनी रिस्तेदारी से वापस आई तो घर की स्थिति देखकर उसके होश उड़ गए, घर का दरवाजा टूटा हुआ था कमरे में सारे सामान बिखरे पड़े थे जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने स्थानीय थाना किया है आरोप है कि पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने उसका मामला दर्ज नहीं किया है, पुलिस की ऐसी कार्यशैली से साफ जाहिर हो रहा है कि इन दिनों पुलिस दलालों अपराधियों को संरक्षण प्रदान कर रही है लोगों ने पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर थानेदार पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments