Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव 2024 पर बोले स्थानीय नेता, बीजेपी का चार सौ पार का नारा होगा फेल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज लोकसभा 2024 में चुनाव कीघोषणा होने के के बाद देश की विभन्न पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं बीजेपी के लोगों का कहना है कि इस बार भाजपा की सीटें चार सौ के पार जायेगीं। जबकि बसपा अपना चुनाव स्वयं बिना गठबंधन किए ही लड़ रही है, ऐसे में बसपा के लोग भी पीछे नहीं उनका भी कहना है कि इस बार देश में बहुजन समाज पार्टी की बहन जी का प्रधानमंत्री बनना है। फिलहाल जनता के मन में क्या है यह तो चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद ही क्लियर हो पायेगा। रविवार को फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के पूरामुफ्ती चौराहे पर वहां के स्थानीय नेता प्रीतम पटेल से बात की गई तो उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार मोदी जी का असर और उनका चार सौ पार का कथन हवा हवाई साबित होगा। बीजेपी वालो का चार सौ पार का नारा पूरी तरह से फेल हो जायेगा, लोगों ने बीजेपी को हटाने का मन बना लिया है। इस बार सपा कांग्रेस का गठबंधन जरूर कामयाब होगा। फिलहाल प्रितम पटेल की बातों में कितनी सच्चाई है यह समय आने पर साफ हो जायेगा ।
Loksabha election 2014 : BJP MP MLA Ummedwar Narendra Modi yogi Ji Phoolpur Candidate

Post a Comment

0 Comments