Ticker

6/recent/ticker-posts

दबंगों ने जबरन किया गरीब के घर पर कब्जा, मारपीट करके उठा ले गए घर में रखे सामान...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में मनबढ़ दबंगों ने एक गरीब के घर पर जबरन उसका दरवाजा तोड़कर कब्जा कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने पहले उसके साथ गाली गलौज करके मारपीट किया फिर जबरन उसके घर पर कब्जा कर लिया साथ ही घर में रखे कई सामान उठा ले गए। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई है जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं वह पीड़ित को दोबारा मारने पीटने की धमकियां दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रभान उर्फ रज्जन ने थाना पिपरी में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका मकान जिसकी लम्बाई चौडाई पूरब से पश्चिम 46 फिट, उत्तर से दक्षिण 18 फिट है जो ग्राम पंचायत मखऊपुर का मजरा पिपरी में स्थित है जिसको प्रार्थी हमेशा से उपयोग करता चला आ रहा है। दिनांक 10 अप्रैल 2024 को सुबह 11:00 बजे टोपी लाल पुत्र राजेश चौहान, लल्ली सिंह, कमलेश पुत्रगण स्वर्गीय परम लाल, मलखान पुत्र लल्ली और दो अज्ञात व्यक्ति निवासीगण ग्राम पिपरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, प्रार्थी के उसी मकान पर कब्जा करने की नियत से आये और जोर जबरदस्ती करके दरवाजा तोड़कर जबरन मकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीड़ित को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह वहां से हटकर उसने अपना बचाव किया। जिसके बाद उक्त लोगों ने मकान में रखा चार बोरी गेहूँ, एक साइकिल पार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग दबंग और मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं जो जबरन उसके मकान पर कब्जा कर लिए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देते हुए दबंगो पर कार्यवाही कराते हुए मकान खाली कराये जाने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments