Ticker

6/recent/ticker-posts

मासिक बैठक के दौरान हरिद्वार चलो, किसानों को किया गया प्रेरित- जिलाध्यक्ष...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन का तहसील स्तरीय मासिक बैठक चायल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर सुजावपुर में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष राजू सिंह एवम पदाधिकारियों ने किसानों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आदेश अनुसार हरिद्वार चलने के लिए प्रेरित किया।बैठक के दौरान किसानों के समस्या सुनी गई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया की चुनाव के बाद भारतीय किसान यूनियन भानु भ्रष्टाचार के खिलाफ,अवैध खनन एवम आबकारी के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगा और न्याय मिलने तक आंदोलन चलेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,तहसील अध्यक्ष चायल शारदा प्रसाद अग्रहरी,जिला महासचिव बिरेंद कुमार,तहसील उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुशीला देवी,ग्राम अध्यक्ष मंजू देवी,दिवाकर कुशवाहा आदि किसान सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0 Comments