रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा सीट फूलपुर से प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को बनाकर उतारा मैदान में। जिससे भाजपा और इंडिया गठबंधन में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। लोकसभा 2024 में सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को टिकट मिलने के बाद लगातार जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे है। और जनता विजयी होने के आर्शीवाद दे रही है। जानकारी के मुताबिक मौर्या समाज भी मौर्या को ही वोट देने की लगातार बात कर रही है। क्षेत्र की जनता पटेल समाज को वोट देना बिल्कुल पसंद नही कर रही है। सपा प्रत्याशी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है। महंगाई चरम सीमा पर है। और जनता महंगाई से बिल्कुल त्रस्त हो चुकी है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं के लिए जो भर्ती नौकरी के लिए निकलती सभी पेपर लीक होता चला जा रहा है। युवाओं को नौकरी और रोजगार नही मिल पा रहा है। इसलिए अबकी गठबंधन की सरकार बनना तय हो चुका।
0 Comments