Ticker

6/recent/ticker-posts

चंगाई सभा संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बजरंग दल की शिकायत पर की गई कार्यवाही...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में चंगाई सभा संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति मौके से पुलिस को देखते ही फरार हो गया है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने चंगाई सभा पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ा है। आरोप है कि शादीपुर गांव में एक घर के अंदर लम्बे समय से धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। बीमारी ठीक करने और धन का प्रलोभन देकर घर के अंदर धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना से बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओ ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभा संचालक मुख्य आरोपी को हिरासत में मे लिया है वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments