ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के पक्सराई गांव में दबंग भाईयों की करतूत सामने आई है जहां पर विरोध कर रहे अपने ही छोटे भाई को पीटकर चोटहिल कर दिया, बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी मारा पीटा है। बंटवारे के बाद गलियारे के दरवाजे को लेकर दोनों भाईयों में लम्बे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार के दिन आरोपी भाई जबरन गलियारे के दरवाजे को तोड़ने लगा, वहीं जब इसका विरोध करने उसका छोटा भाई आया तो उसे घसीट कर मारने पीटने लगे, बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी मार पीट कर चोटिल कर दिया है। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत करते हुए पीड़िता रेखा देवी पत्नी राकेश कुमार ने थाना चरवा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ बनाकर पीड़िता के ही पति का सीआरपीसी में चालान बना दिया। जिससे दबंग आरोपी भाइयों के हौसले बुलंद हैं वह पीड़िता के पति और उसको दोबारा मारने पीटने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments