Ticker

6/recent/ticker-posts

पटेल जन सेवा ट्रस्ट का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, मुख्य अतिथियों ने नव वर बधुओं को दिया आशीर्वाद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद के पूरामुफ्ती मानिकपुर रोड के समीप रविवार को पटेल जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सामुहिक विवाह का आयोजन हरिश्चंद्र वाटिका गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें वर वधुओं ने एक दूसरे को जय माला डाल कर अपना जीवन साथी बनाया और विवाह के बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथियों का विशेष तौर पर स्वागत सत्कार किया गया, जिनके द्वारा मंच पर मौजूद नव विवाहित जोड़ों को उनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद दिया गया। विवाह कार्यक्रम के दौरान गीत संगीत के जरिए भी लोगों का मनोरंजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध किया। बतादें कि ट्रस्ट के सचिव कुलदीप सिंह पटेल और पिंटू जेसीबी ने बताया कि इस सर्व समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का अयोजन पटेल जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष कराया जाता है जिसमें अमीर गरीब सभी नव वर वधु का विवाह निशुल्क सम्पन्न कराया जाता है ।

सभी को ट्रस्ट की ओर से घरेलू जरुरत की सभी सामन भी दिए जाते है जो नव विवाहित जोड़ों के जीवन यापन में जरुरी साबित होते हैं। इस कार्यक्रम में प्रीतम पटेल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रभु शंकर शुक्ला प्रबंधक पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल, राम नरेश पटेल भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे ।






Post a Comment

0 Comments