ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के मीरनपर गांव के समीप शुक्रवार की रात मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो बनाना युवकों को मंहगा पड़ गया। खनन माफियाओं ने दोनों युवकों को पकड़कर लाठी डंडों में जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों युवक लहूलुहान होने के बाद अचेत हो गए, वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद घायलों ने थाना जाकर चार माफियाओं के खिलाफ तहरीर दी है तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी कुलदीप वर्मा शुक्रवार रात कलापत का पूरा निवासी अपने साथी सचिन पासी के साथ बाइक से मीरनपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कलापत का पूरा स्थित एक सरकारी तालाब में जेसीबी से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों में भरकर भेजा जा रहा है। खनन होने पर दोनों वहां रुककर वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते समय खनन माफिया मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर माफियाओं ने कुलदीप की लाठी-डंडों और लोहे की राड से जमकर पिटाई कर दिया। बीच-बचाव करने पर सचिन को भी पीटा गया है, पिटाई से दोनों लहूलहान होकर वहीं अचेत हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को घायलों ने थाना जाकर चारों माफियाओं के खिलाफ तहरीर दी है वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है चारों आरोपियों की तलाश जारी है ।
0 Comments