Ticker

6/recent/ticker-posts

जानिए भारत का सबसे बड़ा रहस्य, सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्यमयी सच...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

लखनऊ : भारत की धरती ने हमेशा रहस्यों को अपने अंदर छुपाए रखा है। ऐसा ही एक रहस्य है सिंधु घाटी सभ्यता, जो हज़ारों साल पहले हमारे देश में बसी थी। इतिहासकारों के अनुसार, यह सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में गिनी जाती है। करीब 3300 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व तक अस्तित्व में रही इस सभ्यता ने मानवता को शहरी जीवन की सबसे पहली झलक दिखाई। मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, लोथल और कालीबंगन जैसे शहर अपने समय में बेहद उन्नत और सुव्यवस्थित थे। पक्के मकान, पक्की नालियाँ और सुव्यवस्थित सड़कें इस बात का प्रमाण हैं कि वहाँ के लोग आज की आधुनिक दुनिया से भी ज़्यादा समझदार थे। सबसे बड़ा रहस्य है इनकी Indus Script, जिसे आज तक कोई पढ़ नहीं पाया। न इनके शासकों के बारे में निश्चित जानकारी है, न देवताओं के बारे में कोई जानकारी है।

इतिहासकारों के अनुसार इस सभ्यता के पतन के पीछे कई कारण हो सकते हैं भयंकर बाढ़ या भूकंप, सरस्वती नदी का सूखना, विदेशी आक्रमण, लेकिन असली सच आज तक कोई नहीं जान सका। गौरतलब है कि 1920 में हुई खुदाई ने दुनिया को पहली बार इस सभ्यता से परिचित कराया। यहाँ से निकले खिलौने, गहने, सील (मुद्राएँ) और विशेषकर ग्रेट बाथ ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया।

मोहनजोदड़ो का ग्रेट बाथ पाँच हजार साल पुराना स्नानागार आज भी रहस्य बना हुआ है। क्या यह केवल नहाने की जगह थी या फिर किसी धार्मिक अनुष्ठान का केंद्र? इसका जवाब शायद भविष्य की खोज बताएगी।

Post a Comment

0 Comments