रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपदीय पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों तथा अभियोजन अधिकारियों के साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को धारा 107/116 के तहत अपराधियों को पाबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही निदेशक अभियोजन को सभी न्यायालयों में लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर टेकअप कराए जाने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेने, अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने तथा लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने तथा गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ प्रदीप कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित अभियोजन विभाग के अधिकारी एवं समस्त शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments