रिपोर्ट-राजकुमार
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती चौराहे के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार को सृष्टि अर्कवंशी लोक कल्याण समिति द्वारा खिचड़ी पर्व का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण कर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को खिचड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ ताशी ने कहा कि खिचड़ी पर्व ज्ञान, पवित्रता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व उल्लास और प्रसन्नता का संदेश देता है तथा हमें अपने से कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति सेवा और संवेदनशीलता की भावना विकसित करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को जोड़ने और उसे गौरवशाली बनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में संस्था के सचिव डॉक्टर कमलेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद मौर्य, रामेश सर, अजय कुमार (अजय कुमार ट्रेडर्स), राजेंद्र सिंह अर्कवंशी, बाबू शर्मा (महाराज जी), हितेश शर्मा, सुन्ना कुशवाहा, भीम कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
0 Comments