Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, सामुदायिक हॉस्पिटल में चल रहा इलाज...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र लल्लू, निवासी मौली थाना चरवा, अपने रिश्तेदार के घर विदनपुर पुर ककोढ़ा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मलाक भायल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत कोखराज थाना पुलिस और डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मी रवि तिवारी और महेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments