ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : शहर में Get Fit with Gouri के Warrior Gym की डायरेक्टर गौरी गीता ओझा के नेतृत्व में जिम के सभागार में 'शक्ति संवाद' विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज की प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. स्नेह सुधा ने की। उन्होंने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए शक्ति संवाद की आवश्यकता और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश केसरवानी रहे। अतिथि वक्ताओं में डॉक्टर विनीता विश्वकर्मा ने बालिका एवं महिला स्वास्थ्य और जागरूकता, डॉक्टर ईशान्या राज ने वर्तमान समाज में मनोवैज्ञानिक परामर्श की उपयोगिता, एडवोकेट अंजू श्रीवास्तव ने साइबर अपराध एवं घरेलू हिंसा से बचाव तथा पुलिस प्रभारी ममता यादव ने महिला सुरक्षा में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव और वरिष्ठ महिला उद्यमी नीलम प्रसाद अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं अनुराधा सक्सेना, राजुल शर्मा, कल्पना शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद सहित अनेक गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिम की डायरेक्टर गौरी गीता ओझा के माता-पिता गीता ओझा एवं उदय कांत ओझा ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हर्ष सिंह, खुशबू पांडेय, ज्योति एवं विक्रम यादव सहित संस्था की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में महिला जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
0 Comments