Ticker

6/recent/ticker-posts

दर्जनों बच्चों से भरा विक्रम पलटा, स्कूल वाहन के नाम पर सामने आई लापरवाही...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली मोड़ के पास शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय विक्रम में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। दुर्घटना में चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए विक्रम में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को उपचार के लिए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। घायलों में पीयूष, रीतू, आयुष और श्रेया शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष और रीतू की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में अन्य बच्चों के सुरक्षित होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

Post a Comment

0 Comments