Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : विभिन्न किसान समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश काशी प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई गई। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और कृषि कार्यों का समुचित लाभ मिल सके।

इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बब्बू सिंह, कृष्ण मुरारी मिश्रा, प्रांतीय मंत्री जयदीप, वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, जैविक प्रमुख प्रवीण सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए उनके निराकरण की उम्मीद जताई।

Post a Comment

0 Comments