ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश महोबा इकाई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस खान द्वारा गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी जोशी की निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने पर रोज व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में बराबर पत्रकारों की उत्पीड़न एवं हत्या कि ध्टनाओ में बराबर वृद्धि हो रही है बहुता देखने को मिल रही है एक और योगी सरकार जहां बड़े-बड़े वादे पत्रकारों की सुरक्षा के सम्बन्धी कर रही है वहीं दूसरी ओर उत्पीड़न की घटनाएं एवं पुलिस एवं माफियाओं द्वारा पत्रकारों की मारपीट की घटनाएं भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है माना जा रहा है यह सब घटनाएं कहने पर मजबूर कर रही हैं कि उत्तम सरकार ना होकर जंगलराज सा कायम होता जा रहा है आज हम पत्रकारों को एकजुट होकर सरकार की ढुलमुल नीति के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए जिससे हम पत्रकारों के जान माल की सुरक्षा हो सके, अंत में दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए किया गया, बैठक में जमाल अहमद कादरी, चांद बाबू, अनिल सैन, राहुल विश्वकर्मा, मोहम्मद शफीक, विनायक लक्षकार, जतन यादव, देवेंद्र अरजरिया, तृप्ति वर्मा, इकबाल घायल, रामगोपाल, इलियास अहमद, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे ।
0 Comments