रिपोर्ट-शुभम यादव
कौशाम्बी : जनपद में सरांय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में खेत में जानवर चले जाने के विवाद में दलित मजदूर कओ दबंगों ने गोली मार दिया है जिससे दलित मजदूर की मौके पर मौत हो गई, सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी समेत स्थानीय थाना की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए हैं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार सरांय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव निवासी नितेश कुमार पासी के जानवर एक दबंग व्यक्ति के खेत में चले गए थे इसी बात को लेकर रविवार की सुबह दबंगों ने अपने साथियों सहित नितेश को खेत में घेर लिया, जिसके बाद उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, चाचा को पिटते देख उसका भतीजा दिलीप और रंजीत बचाव के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसमें रंजीत और दिलीप जान बचाकर भागने लगे इसी बीच दबंगों ने नीतेश कुमार को गोली मार दिया गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सरांय अकिल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दलित युवक की हत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, रसूलपुर टप्पा गांव में दिनदहाड़े हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी चायल कृष्ण गोपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन हमलावर हत्या करने के बाद फरार हो चुके थे, पुलिसिया छानबीन और मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी करना शुरू कर दिया है ।
0 Comments