Ticker

6/recent/ticker-posts

मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के त्योहारों को पूरी सावधानी से प्रेम भाव, आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं- डीएम

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में 18 अगस्त 2020 को मुस्लिम सम्प्रदाय का मुहर्रम पर्व 21 अगस्त से 30 अगस्त तक मनाया जाएगा, इसी मध्य 22 अगस्त से गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू सम्प्रदाय द्वारा मनाया जाएगा, उक्त पर्वों को कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता व एसपी मणिलाल पाटीदार की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर अभी थमा नहीं है अर्थात मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के पर्व पूरी सावधानी, प्रेम भाव, आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएं, उन्होंने कहा कि इन पर्वों में किसी भी प्रकार का ताज़िया व जुलूस नहीं निकलेगा और न ही किसी भी जगह पर गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी, पूजा पंडाल और शोभा यात्रा की भी अनुमति नहीं होगी, जनपद में धारा 144 लागू है अर्थात किसी भी जगह पर एक साथ 5 लोग इकट्ठे होने पर कार्रवाही की जाएगी, उन्होंने कहा कि प्रशासन असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे ताकि जनपद का सौहार्द बिगड़ने न पाए, यह भी कहा कि सभी लोग अपने त्योहारों को घर पर ही मनाएं। साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क का जरूर प्रयोग करें।उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि मास्क न लगाने वालों को किसी भी स्थिति में न बख़्शा जाए और ज्यादा से ज्यादा चालान किये जायें, एसपी ने कहा कि त्यौहार नियम और कानून के अनुरूप ही मनाये जाएं।जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर सख़्त से सख़्त कार्रवाही की जाएगी, इस मौके पर एडीएम आरएस वर्मा ने उपस्थित धार्मिक प्रतिनिधियों को शासन के नियमों से अवगत कराया, एएसपी वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया की गहनता से निगरानी की जा रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की भ्रामक और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट को न ही शेयर करें और न ही किसी भी प्रकार की टिप्पणी करें, बैठक में डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम कुलपहाड़ मो अवेश, एसडीएम चरखारी राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर राव, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अवध सिंह सहित जनपद के मुस्लिम एवं हिन्दू सम्प्रदाय के गणमान्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments