Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों को 6000 रुपए सालाना देकर उनसे 12000 रुपए वसूलने की साज़िश है किसान विधेयक- अजय सोनी....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान अध्यादेश विधेयक को पूरी तरह से किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को 6000 रू सालाना देकर उनसे 12000 रू अप्रत्यक्ष वसूल करना चाहती है, इसीलिए किसान अध्यादेश विधेयक लाई है, ग्राम बैरमपर एवं घोसरा ब्लॉक सरसवा में किसान चौपाल में किसानों को किसान विधेयक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अजय सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों के साथ छल कर रही है, इसीलिए पिछले दरवाजे से इस विधेयक को लाया गया है, सरकार की मंशा शुरू से ही किसान विरोधी रही है और अब सरकार ने ऐसी नीतियां और ऐसे कानून लागू करना शुरू कर दिया है जिससे किसान हमेशा के लिए बड़े उद्योगपतियों के हाथों गुलाम हो जाय और अप्रत्यक्ष रूप से उद्योगपति किसानों को लूट कर सरकार को राजस्व के रूप में भरपूर धनराशि दें ताकि सरकार किसानों को सालाना 6000 रू दे सके, अजय सोनी ने किसानों को सरकार के खाने के और दिखाने के दांत सही से देखने की बात कहते हुए कहा कि किसान ऐसी नीतियों, कानूनों, विधेयकों से सावधान रहें और सरकार का विरोध करें । अजय सोनी ने केंद्र सरकार से किसान विरोधी विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस विधेयक को वापस नहीं ले लेती, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, पार्टी जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने किसानों को अपने हक और तरक्की के लिए खुद संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा अब किसानों को सरकार की किसान विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करना चाहिए ताकि उनका हित और भविष्य सुरक्षित रहे, इसी के साथ प्रेम चन्द्र केसरवानी ने सभी किसानों को समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया, इस अवसर पर तमाम किसानों ने समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने की सहमति जताई, इस मौके पर राजा भैया द्विवेदी, पदूम नारायण सोनी, सोनू सिंह, प्रभाकर सिंह, राजकुमार यादव, राम चरण सिंह आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments