Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक हुआ फरार....

रिपोर्ट-घनश्याम यादव

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के पल्टीपुर गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी से जा रहे परिवार को  टक्कर मार दिया जिससे पिता-पुत्री की मौके पर मौत हो गयी तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी है, जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया मृतक पिता पुत्री की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के द्रावेश पुर निवासी दिलशाद अहमद 30 वर्ष, पुत्र रईस अहमद, अपनी पत्नी नूरी 25 वर्ष व पुत्री इकरा 2 वर्ष को लेकर स्कूटी से रविवार की शाम शहजादपुर अपनी ससुराल मजीद के घर जा रहे थे, जैसे ही वह पल्टीपुर गांव के पास पहुंचे कि तेज़ रफ़्तार  ट्रैक्टर चालाक अजय कुमार पटेल पुत्र राम सिंह पटेल निवासी पलटीपुर ने स्कूटी को जबरजस्त टक्कर मार दिया, टक्कर लगने के बाद पिता और पुत्री  ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी पत्नी नूरी छिटककर सड़क पर घिसटती चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गयी सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शहजादपुर ने ग्रामीणों की मदद से घायल नूरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया तथा  मृतक पिता-पुत्री  के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, एक्सीडेंट के बाद मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया ।

Post a Comment

0 Comments