ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में ओवर ब्रिज के पास अवैध तरीके से लगा रहे टेंपो स्टैंड पर ऑटो चालक के लेनदेन को लेकर 2 महिलाओं को जमकर पीट दिया, जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने टेंपो चालक की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई किया, जिसका वहीं पर खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर और महिलाओं के बीच में 2 रुपये किराए के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है, जिसमें कभी युवक महिलाओं को मारता पीटता दिख रहा है तो कभी महिलाओं द्वारा युवक को पीटा जा रहा है, पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को लगी वह लेकर कार्यवाही में जुट गई, वहीं जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है महिलाओं की तलाश की जा रही है जिनकी जानकारी अभी तक पुलिस के पास नहीं है जानकारी हो जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस कुछ भी जवाब दे लेकिन इससे कहीं ना कहीं नारी शक्ति मिशन की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दे रही हैं जहां एक तरफ पुलिस और सरकार नारी सम्मान को बढ़ावा दे रही है वही ऐसी जगहों पर ऑटो चालक, उचक्के, सोहादे मनचले उनके मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करते रहते हैं जो चिंता का विषय है ।
0 Comments