रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में उदहिन बुजुर्ग में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का परि निर्वाण दिवस मनाया गया, पार्टी नेता अजय सोनी ने डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर अमर रहें, अमर रहें के नारे लगाए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने डॉक्टर आंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला, कहा कि आज देश का सबसे कमजोर तबका भी सम्मान और इज्ज़त से रह रहा है, वो डॉक्टर आंबेडकर जी की ही देन है वास्तव में डॉक्टर आंबेडकर जी मानव मात्र के सच्चे नेता और मानवता के सच्चे पुजारी थे, डॉक्टर आंबेडकर दलितों, मजदूरों, कामगारों, महिलाओं एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में आजीवन आवाज उठाने वाले नेता थे, उनकी योग्यता की वजह से ही उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। साथ ही उन्हें भारत का पहला कानून मंत्री बनाया गया, इस अवसर पर अरुण कुमार, सतीश तिवारी, हिमांशु केसरवानी, मातादीन लोधी, रामलाल मौर्य, राज बहादुर सिंह पटेल समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।
0 Comments