Ticker

6/recent/ticker-posts

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके आरोपी हुआ फरार, दुष्कर्मी की तलाश में जुटी पुलिस, ग्रामीणों से कर रही पूछताछ...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के महगांव चौकी अंतर्गत गौसपुर गांव से कुछ कदम की दूरी पर शौच के लिए गई एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हो गई, गांव से बाहर शौच के लिए बैठी मासूम को दरिंदा बने एक अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़कर वहीं चरी के खेत में उठा ले गया जिसके बाद जबरन दुष्कर्म किया, बेहोशी की हालत में मासूम बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया, घंटों बाद होश में आई मशूम बच्ची खून से लथपथ बदहवास हालात में घर पहुंची तो परिजनों में हाहाकार मच गया, जिसके बाद बच्ची ने परिजनों को सारी आपबीती बता दिया, मासूम के द्वारा मुंह जुबानी सुनने के बाद परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों के होश उड़ गए, बताया जा रहा है कि मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है हालांकि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदे की पहचान नहीं हो सकी है, देखते ही देखते मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई ।

ग्रामीणों की सूचना पर चायल क्षेत्राधिकारी श्यामकांत एवं चरवा थानेदार आलोक सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए, सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ करती रही लेकिन दरिंदे की सुरागरसी नही हो पाई है गौरतलब है कि गांव से चंद कदम की दूरी पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और किसी के कानों कान भनक तक नहीं लगी किसी को भी चीखने चिल्लाने की आवाज भी सुनाई नही पड़ी, जबकि घटना स्थल से कुछ कदम की दूरी पर एक आश्रम बना हुआ है जहां पर साधु संत निवास करते हैं ।

Post a Comment

0 Comments