Ticker

6/recent/ticker-posts

दशहरा मेला सकुशल संपन्न कराने हेतु श्री रामलीला समिति मनौरी की प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न...


रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद में श्री रामलीला समिति मनौरी बाजार द्वारा इस बार 5, 6, 7 अक्टूबर को होने दशहरे के उपलक्ष्य में श्री छोटेलाल वाटिका में समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रशासन की एक अहम बैठक हुई जिसमें विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, पुलिस प्रशासन आदि से हर पहलुओं पर विशेष चर्चा हुई, मेला समिति के अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, मेला प्रबंधक उमेश कुमार उर्फ दीपू केसरवानी ने दशहरे में हो रही विद्युत, सड़क की परेशानियों से सभी जिम्मेदारों को अवगत कराया, रामलीला समिति के संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष शंभू लाल केसरवानी, राधे श्याम केसरवानी, जगदीश चंद्र केसरवानी ने पुलिस प्रशासन से सम्बंधित समस्या के बारे में पिपरी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष प्रतिनिधि अमित गुप्ता को अवगत कराया, बताते चलें कि मनौरी बाजार का यह ऐतिहासिक मेला सैकड़ों साल से होता चला आ रहा है और निरन्तर हो रहा है, इस बार मेले में चौदह भव्य कलात्मक चौकियां निकाली जाएगी, दशहरे के दूसरे दिन यानि 6 अक्टूबर को भगवान श्री राम के दल द्वारा बड़ी भव्यता के साथ झांकी निकलेंगी जो पूरे नगर में भ्रमण करेगी, इस बैठक में मुख्यरूप से पिपरी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष प्रतिनिधि अमित गुप्ता, चायल चौकी इंचार्ज अयोध्या कुमार, पीडब्ल्यूडी जेई उमेश कुमार, मनौरी पावर हाउस जेई बलवंत राम भारती, जेई हरेंद्र राम, मनौरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुधीर कुमार, नरोत्तम दास केसरवानी, मेला समिति के उपाध्यक्ष मनोज केसरवानी, रतन केसरवानी उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष, सब्बर अली, प्रमोद कुमार केसरवानी, अरुण कुमार नीलू, अवधेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, गिरीश चंद्र गुप्ता आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments