Ticker

6/recent/ticker-posts

लौगावा गांव पहुंचकर डीएम और एसपी ने शहीद जवान को अर्पित किया पुष्प चक्र, सेना के साथ पुलिस ने दी अंतिम सलामी...

रिपोर्ट-जैगम हलीम

कौशाम्बी : जनपद के वीर जवान इंडियन आर्मी में तैनात शहीद नरेश कुमार मिश्रा का शव जैसे ही उनके गांव पहुंचा पूरे गांव में कोहराम मच गया, परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, महेवाघाट थाना अंतर्गत लौगावां गांव निवासी नरेश कुमार मिश्र इंडियन आर्मी हिसार हरियाणा में हवलदार के पद पर तैनात थे बृहस्पतिवार को रोड दुर्घटना के दौरान हिसार में वह शहीद हो गए, जैसे ही शनिवार की सुबह उनका शव पैतृक गांव लौगावा पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया ।

मौके पर मौजूद पुलिस और सेना के जवानों ने शहीद जवान को अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर दिया, बड़े भाई ने मुखाग्नि दी इस दौरान अंतिम संस्कार में पहुंचे डीएम सुजीत कुमार सिंह और एसपी हेमराज मीणा ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से सलामी दी, जिनके साथ महेवाघाट इंस्पेक्टर रोशन लाल, पश्चिम सरीरा थानेदार भवानी सिंह आदि सैकड़ों लोग शहीद के अंतिम दर्शन में मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments