Ticker

6/recent/ticker-posts

काजू गांव में पहलवानों के बीच हुई कुश्ती, अपने दांव पेंचों से आकाश पहलवान बने प्रथम चैंपियन...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील अंतर्गत काजू गांव में कुश्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 2 दर्जन से अधिक रोचक कुश्तियां हुई, अखाड़ा चैंपियन आकाश शुजातपुर बम्हरौली पहलवान बने, जिन्हें इनाम देकर अखाड़ा कमेटी ने उनका हौसला बढ़ाया अन्य पहलवानों की जीत पर उन्हें नगद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया, अखाड़ा कुश्ती का आयोजन ग्राम प्रधान समीर सिंह की देखरेख में आयोजित कराया गया, जिसमें इलाके के पहलवानों के साथ साथ दूसरे जिले के कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया, अखाड़ा कुश्ती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीस पासी कमेटी अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, अदालती पासी, प्रदीप कुमार, चौधरी यादव, मिश्री लाल, संजय साहू आदि लोग पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए घंटों कार्यक्रम में मौजूद रहे, कुश्ती कार्यक्रम में मनराज काजू, जितेंद्र चित्रकूट के बीच 3900 रुपए की कुश्ती हुई जिसमें मनराज काजू विजई रहे, आकाश बमरौली व जैमल हरियाणा, के बीच 3000 रुपए में कुश्ती हुई जिसमें आकाश विजयी रहे, गोपाल महोबा और समीम अलीगढ़ के बीच 2200 रुपए में कुश्ती हुई जिसमें गोपाल विजयी रहे, रंजीत फजीलाबाद के साथ राजेंद्र मंगरोहनी के बीच 2700 रुपए की कुश्ती हुई जिसमे रंजीत विजयी रहे ।

Post a Comment

0 Comments