Ticker

6/recent/ticker-posts

आधा दर्जन दबंगों ने दुकानदार पर फेंका खौलता तेल, जख्मी हालत में पीड़ित पहुंचा थाना कोखराज...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में थाना कोखराज के अन्तर्गत सिंधिया चौकी भरवारी में मेला के दौरान कॉपरेटिव बैंक के पास मेले में दुकान लगाये अशोक कुमार मोदनवाल पुत्र नोखेलाल को दबंगों ने गरम तेल फेक कर घायल कर दिया, बताया जा रहा है कि दुकान में नशे के हालत आये शरद केसरवानी नाम के व्यक्ति ने पानी मांग कर पिया और अशोक कुमार के दुकान के सामान में कुल्ला कर दिया, बार बार अशोक के मना करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ पर आया और दुकानदार की पुत्री आयुषी के ऊपर दुकान की भट्ठी पर रखा गरम खौलता तेल उड़ल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, उक्त दबंग यहीं तक नहीं माने बल्कि पूरे परिवार को पीटकर जख्मी कर दिया, जिसके बाद दुकानदार अशोक ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दिया है थाना प्रभारी ने दबंगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर शख्त कार्यवाही करने को कहा है वहीं खबर लिखे जाने तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।

Post a Comment

0 Comments