Ticker

6/recent/ticker-posts

अनियंत्रित होकर रोड पर गिरा बाइक सवार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने भेजवाया हॉस्पिटल...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज पुलिस चौकी के बलिहावां मोड़ से कुछ दूरी पर बाइक सवार के वाहन का ब्रेक फेल हो गया जिससे वह फिसल कर के बाइक समेत सड़क पर गिर गया, इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मिली जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के बिरहिबाद ग्राम के भोला सिंह पुत्र कामता प्रसाद उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की शाम बाइक से मनौरी बाजार की ओर जा रहे थे जैसे ही वह बलिहावां मोड़ के पास पहुंचे उनकी बाइक का ब्रेक फेल हो गया और अचानक वह फिसल कर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, बताया जा रहा है कि बाइक सवार शराब के नशे में था स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments