रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन का मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजू सिंह के अगुवाई में ग्राम चिरारी कार्यालय में संपन्न हुआ।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव ने किया।सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बातो को रखा।जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव एवम तहसील अध्यक्ष चायल शारदा प्रसाद ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर बोला और चुनाव के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जिले भर के किसान बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा की कौशांबी जिले में भ्रष्टाचारी विषधर साप की तरह फन काढ़े बैठा है जो अपने भ्रष्टाचार रूपी जहर को जनता के बीच फैला रहा है।जिसके कारण माफिया को बढ़ावा मिल रहा है।जिले का सभी विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है।खनन माफिया बेधड़क होकर अवैध खनन और ओवर लोड परिवहन कर रहा है।चौराहे की पुलिस हाथ फैलाए इनसे भीख की तरह पैसे के लिए इंतजार कर वर्दी को कलंकित करते रहते है।कौशांबी का कोई भी घाट इन माफियाव से अछूता नहीं है।सराय अकिल क्षेत्र के कटैया घाट और मल्ही पुर घाट तो अवैध खनन का जैसे परमिट लिया हो किसी का कोई भय नहीं आखिर कौन है इन खनन माफियाओं को जन्म देने वाला।यही हाल आबकारी विभाग का भी है जो खुले आम भांग के ठेकों में गांजा बिकवा रहा है। चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा की भानु संगठन का किसान उसी के साथ जाएगा जो किसानों के हित की बात करेगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा।जिलाध्यक्ष ने कौशांबी के किसानों से अनुरोध किया की सभी एक जुट होकर अपने हक की लड़ाई के लिए मतदान करे।समर्थन पर जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आदेशों का कौशांबी जिले के किसान पालन करेगा। बैठक में जिला महासचिव बिरेंद्र कुमार,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा दिवाकर कुशवाहा,महिला तहसील अध्यक्ष सुनीता देवी,उपाध्यक्ष सुशीला देवी,दसरथ लाल,अर्जुन पंडित,मिलन यादव,आशीष,जीत लाल गुप्ता,शिव शंकर सिंह आदि किसान शामिल रहे।
0 Comments