रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव से एक दबंगई की मामला सामने आया है जहां मनबढ़ दबंगों ने मिल कर एक युवक को मारपीट कर उसका सर फोड़ दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया शोरगुल होने पर परिजनों ने किसी तरह बचाव करके इसकी जान बचाई। आरोप है कि दबंगो ने युवक को पुरानी रंजिश के चलते बेवजह ही मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसका इलाज शहर के नेक हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव के रहने वाले नीरज ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के कुछ मनबढ़ दबंगों ने खेत से लौट रहे उसके भाई को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। शोरगुल होने पर परिजनों बीच बचाव को दौड़े तो उक्त दबंग धमकियां देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया है जिसका इजाज शहर के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है ।
0 Comments