रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद में ग्राम अस्थौन में क्षेत्र पंचायत निधि से बनाई जा रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य बेहद घटिया स्तर पर किया जा रहा है, जो मानकों के बिल्कुल विपरीत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस घटिया निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए और जिम्मेदार ठेकेदार, अधिकारी एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को सबक सिखाना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की हिमाकत कोई न कर सके।
पूरे क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश फैला हुआ है और लोग खुलेआम कह रहे हैं कि यह कार्य बेहद नींदनीय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर एक मिसाल पेश करने वाली कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments