Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा हुआ बरामद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा आरोपी फैसल उर्फ काले पुत्र स्व. मुन्ने निवासी मरियाडीह, थाना पूरामुफ्ती को थाना धूमनगंज, थाना एयरपोर्ट और थाना कर्नलगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .12 बोर, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। सूचना के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि हत्या के अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी फैसल उर्फ काले कटहुला गौसपुर से ग्राम गांजा जाने वाली सड़क पर ससुर खदेरी नदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा, जिस पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की, जिसमें आरोपी फैसल उर्फ काले के पैर में गोली लगी। घायल स्थिति में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी पर थाना धूमनगंज में मु.अ.सं. 342/2025 धारा 103(1)/352/191(2)/3(5) बी.एन.एस. और 3(2)(V) SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के बाद थाना एयरपोर्ट में मु.अ.सं. 196/2025 धारा 109(1) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत नया मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में थाना धूमनगंज टीम निरीक्षक राजेश उपाध्याय, उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद, उप निरीक्षक निशांत जाटव, उप निरीक्षक आदित्य सिंह, कांस्टेबल कपिल बाबू, शैलेंद्र यादव, मोहम्मद इमरान और थाना एयरपोर्ट टीम उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह 
थाना प्रभारी, उप निरीक्षक ब्रह्मेश कुमार मिश्र, उप निरीक्षक सूरज प्रताप सिंह, योगेश प्रजापति, अर्पित सिंह, थाना कर्नलगंज टीम उप निरीक्षक अशोक यादव, उप निरीक्षक देवेश सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल सिद्धार्थ शंकर राय, का. अतुल राय, अभिषेक कुमार पांडेय। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यवाही अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments