रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर चायल तहसील क्षेत्र के काजीपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहले एक सभा का आयोजन हुआ, जिसके उपरांत रैली निकालकर सावित्रीबाई फूले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फूले का जीवन नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और जागरूकता की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उनके विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं और समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस समारोह में जिला को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, चायल विधायक पूजा पाल, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फूले के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया।
0 Comments