Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकारी पार्क में बालू माफियाओं का कब्जा, ग्राम पंचायत सल्लाहपुर के जिम्मेदार मौन...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह 

प्रयागराज : जनपद प्रयागराज के थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर सल्लाहपुर में स्थित सरकारी पार्क पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। यह पार्क केंद्रीय विद्यालय के ठीक सामने बना हुआ है, जिसका उद्देश्य बच्चों के खेलने तथा ग्रामीणों के बैठने-उठने के लिए सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराना था। लेकिन वर्तमान में यह पार्क बालू माफियाओं और कुछ दुकानदारों के अवैध कब्जे की चपेट में आ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पूरे पार्क क्षेत्र में बालू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है और खुलेआम बालू का भंडारण व बिक्री की जा रही है। पार्क की जमीन पर बालू के ढेर लगे हुए हैं, जिससे न केवल पार्क का अस्तित्व खत्म हो रहा है, बल्कि बच्चों और आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के खेलने की जगह अब ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और धूल-मिट्टी से भरी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि ग्राम प्रधान स्वयं अवैध कब्जा करवाने में शामिल हैं और कब्जेदारों से मोटी रकम वसूल की जा रही है। यही कारण है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क सार्वजनिक संपत्ति है और इसका इस तरह से व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह से गैरकानूनी है। बालू बिक्री से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण और बच्चों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पार्क को पुनः विकसित कर बच्चों और आम जनता के लिए सुरक्षित किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है या जिम्मेदारों की खामोशी यूं ही बनी 

Post a Comment

0 Comments