ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
लखनऊ : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्कूल कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला टीचर अपने शानदार डांस से सबका ध्यान खींचती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर बच्चों के साथ पहुंचीं मैडम ने ऐसा जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया कि वहां मौजूद छात्र, शिक्षक और अभिभावक सभी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्कूल के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। डीजे पर प्रभुदेवा का मशहूर गाना ‘मुकाबला’ बजते ही मैडम ने पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस शुरू कर दिया।
उनके स्टेप्स और एनर्जी देखकर बच्चे भी उत्साहित हो उठे, लेकिन परफॉर्मेंस के दौरान मैडम ने अपनी अदाओं और तालमेल से बच्चों को भी पीछे छोड़ दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कुछ लोगों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स मैडम के आत्मविश्वास और ऊर्जा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे शिक्षक न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि प्रतिभा और आत्मविश्वास के मामले में भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। फिलहाल यह वीडियो इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
0 Comments