Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि पर पूरामुफ्ती में निकली भव्य शोभायात्रा, शिव-पार्वती की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के पूरामुफ्ती क्षेत्र में भगवान शिव शंकराचार्य की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियों और चौकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीजे की भक्तिमय धुनों पर सजी शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल रहे। पूरामुफ्ती चौराहे पर भगवान को अर्पित खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया, जिससे आयोजन का माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सत्य प्रकाश उर्फ पिंटू कुशवाहा ने किया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर सत्यप्रकाश कुशवाहा, विश्व पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, कुलदीप सिंह खालसा, कुर्बान अली उर्फ सोनू, अन्नू कुशवाहा, रजत वर्मा, रामधन, दीपक राजपूत, निखिल कुशवाहा, रोहन केशरवानी, अजीत राजपूत, अंकित केशरवानी, वीरेंद्र कुमार सेन, शिवबाबू केशरवानी, कुलदीप पाल, राम नरेश पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरामुफ्ती क्षेत्र भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया।

Post a Comment

0 Comments