Ticker

6/recent/ticker-posts

महुआ के पेड़ से लटककर अधेड़ ने की आत्महत्या, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...

रिपोर्ट-राजकुमार

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव में रविवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 और कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार काकराबाद गांव निवासी नरेश (48) पुत्र बहोरी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। रविवार सुबह उन्होंने गांव के पास गौरेया वीर बाबा ककरहा के समीप महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो पूरे क्षेत्र में घटना की खबर फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डायल-112 और कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments