Ticker

6/recent/ticker-posts

PM मोदी का आपत्तिजनक AI वीडियो पर पुलिस की कार्यवाही, कौशाम्बी से कांग्रेसी नेता गिरफ्तार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कौशाम्बी जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने देर रात उसके घर पहुंचकर कार्यवाही की और उसे हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक विनोद तिवारी महेवाघाट थाना क्षेत्र के डक शरीरा गांव का निवासी है। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रह रहा था और कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हाल ही में वह अपने पिता के पिंडदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कौशाम्बी आया हुआ था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को विनोद तिवारी ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम इकाई ने जांच शुरू की और वीडियो को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम युवक को गिरफ्तार कर लिखापढ़ी के बाद अपने साथ दिल्ली ले गई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

उधर, इस कार्यवाही को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भाजपा सरकार की खीझ बताया है। 

Post a Comment

0 Comments