ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में थाना मुठ्ठीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 20 मार्च 2026 को ककहरा घाट मीरापुर (थाना अतरसुइया क्षेत्र) से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप कनौजिया उर्फ संदीप धोबी (निवासी दारागंज) और आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी (निवासी मालवीय नगर सत्तीचौरा, मुठ्ठीगंज) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना मुठ्ठीगंज में मु0अ0सं0- 27/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) और 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, वादी सक्षम शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनके और उनके मित्र के साथ मारपीट की तथा उन पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा और मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। थाना मुठ्ठीगंज पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, विकास चौधरी, अभिषेक वर्मा, सौम्यपुंज पाण्डेय एवं कांस्टेबल यशवंत सिंह शामिल रहे।
0 Comments