Ticker

6/recent/ticker-posts

LASIK सर्जरी से चश्मे को कहें अलविदा, विशेषज्ञों ने बताई पूरी प्रक्रिया

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : शहर के सिविल लाइन में Center for Sight Eye Hospital द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में LASIK सर्जरी को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विस्तृत जानकारी साझा की। डॉक्टरों ने बताया कि LASIK (Laser-Assisted In Situ Keratomileusis) एक आधुनिक और प्रभावी तकनीक है, जिससे मायोपिया, हाइपरोपिया और एस्टिग्मैटिज्म जैसे दृष्टि दोषों को स्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कमलजीत सिंह, रेटिना विशेषज्ञ डॉ. प्रणव सलूजा और LASIK विशेषज्ञ डॉ. रितिका मुखर्जी ने सर्जरी की प्रक्रिया और इसके फायदों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) के बढ़ते मामलों पर चिंता भी जताई। कार्यक्रम में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लोगों ने भी भाग लिया और आंखों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विशेषज्ञों से सवाल पूछे। डॉक्टरों ने बताया कि LASIK सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित, दर्दरहित और कम समय में पूरी होने वाली प्रक्रिया है।

यह सर्जरी सामान्यतः 10 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है और मरीज कुछ ही घंटों में अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सर्जरी में अत्याधुनिक लेजर तकनीक के जरिए कॉर्निया को सही आकार दिया जाता है, जिसमें टांके या पट्टी की आवश्यकता नहीं होती। इसकी सफलता दर काफी अधिक है और अधिकांश मरीजों को चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा मिल जाता है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि LASIK सर्जरी हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होती। इसके लिए सर्जरी से पहले विस्तृत आई स्क्रीनिंग जरूरी होती है, जिससे मरीज की योग्यता का निर्धारण किया जाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की आंखों की सर्जरी से पहले केवल प्रमाणित और अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ से ही परामर्श लें। उन्होंने बताया कि LASIK तकनीक ने अब तक लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और यह लगातार और भी सुरक्षित और प्रभावी होती जा रही है।

Post a Comment

0 Comments