रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ प्रेम जाल में फंसाकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने भरोसा जीतकर महिला से करीब एक लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात ले लिए और बाद में फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोखराज क्षेत्र के ग्राम ताकीपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि राजापुर निवासी एक युवक ने उससे नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान युवक ने विश्वास हासिल कर उससे धीरे-धीरे नकदी और जेवरात ले लिए।
कुछ समय तक संपर्क में रहने के बाद आरोपी युवक अचानक लापता हो गया। जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, तब महिला को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने कोखराज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments