Ticker

6/recent/ticker-posts

गरीबी से जूझ रही महिला के घर चोरी, मोबाइल समेत हजारों का सामान पार...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक गरीब महिला के छप्पर नुमा घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार औधन गांव निवासी सुरजन निषाद रोजी-रोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र के कल्याण शहर में रहते हैं। उनके पीछे पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घास-फूस की झोपड़ी में जीवन यापन कर रही है। आर्थिक तंगी के कारण महिला पक्का मकान नहीं बनवा सकी है और उसे अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया है।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात महिला झोपड़ी के बाहर सो रही थी, जबकि दोनों बच्चे अंदर सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को चोर झोपड़ी में घुस गए और अंदर रखा बक्सा व महिला का मोबाइल फोन उठा ले गए। कुछ आहट होने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।

बुधवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर जंगल में बक्सा पड़ा मिला, जिसमें रखा सामान बिखरा हुआ था। पीड़िता के अनुसार बक्से में चार आधार कार्ड, करीब 1500 रुपये नकद और लगभग 15 हजार रुपये कीमत का एंड्रॉइड मोबाइल फोन रखा था, जिसे चोर ले गए। पीड़िता ने घटना की सूचना नजदीकी चौकी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments