Ticker

6/recent/ticker-posts

बेटी को भगा ले गया गांव का युवक, शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। पीड़िता रामा देवी परिवर्तित नाम ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, गांव का ही रामसागर पुत्र राजकुमार पिछले तीन वर्षों से उसकी पुत्री के साथ लगातार छेड़छाड़ और अभद्रता करता आ रहा था। इस संबंध में कई बार आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उल्टा आरोपी पक्ष द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती रही। महिला ने आरोप लगाया कि गांव में दुकान चलाने वाला एक अन्य व्यक्ति सोनू केशरवानी भी आरोपी का सहयोग करता था और अपने मोबाइल से दोनों के बीच बातचीत करवाता था।
घटना 21 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब पीड़िता के पति शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कार्यवाही करने के बजाय पुलिस ने उन्हें ही शांति भंग सीआरपीसी की धारा में चालान कर दिया।

इसके बाद कथित रूप से दरोगा और पुलिसकर्मी पीड़िता के घर पहुंचे और शिकायत न करने की धमकी दी। इसी बीच, जब परिवार के लोग जमानत कराने के लिए घर से बाहर थे, आरोप है कि रामसागर पीड़िता की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला के मुताबिक, लड़की घर से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपये नकद भी साथ ले गई।

पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे थाना स्तर पर न्याय की उम्मीद नहीं है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments