Ticker

6/recent/ticker-posts

हत्या के फरार आरोपियों के हौसले बुलंद, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावाँ गांव में हुए हत्या कांड के बाद भी दो नामित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित रामकरन पुत्र चन्दी लाल ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 अप्रैल 2026 को उसके भाई शिवकरन की हत्या रावेन्द्र पुत्र लल्लू, सुरजीत पुत्र गुद्दा और अन्य साथियों ने मिलकर कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य नामित आरोपी रावेन्द्र और सुरजीत अभी तक फरार हैं। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपी खुलेआम अवैध असलहा लेकर गांव में घूम रहे हैं और परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं।

रामकरन का कहना है कि उसने 14 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी चायल को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसले बुलंद हैं और गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments