रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के गुगवा की बाग स्थित रामनाथ डिग्री कॉलेज के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां अपने बेटे गुड्डू के साथ दोपहिया वाहन से राज हॉस्पिटल से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे रामनाथ डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
राहगीरों की मदद से तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चायल भेजा गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चायल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
0 Comments