Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में टॉपर्स सम्मान समारोह, स्कूल के 400 छात्र-छात्राएं सम्मानित...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : कौशाम्बी की सीमा पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज जी.टी. रोड पुरानी बाजार पूरामुफ्ती में मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 400 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड, भारत सरकार के पूर्व सलाहकार डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व आरती के साथ हुई। अपने संबोधन में डॉ. शुक्ला ने छात्रों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि यही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय के उपप्रबंधक प्रहस्त शुक्ला ने भी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हाईस्कूल में जय सिंह 93% ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए, जबकि संचित मिश्रा 91%, अभी केशरवानी 89%, आर्यन यादव 87% सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं इंटरमीडिएट में कलश केशरवानी 87% शीर्ष स्थान पर रहे, जबकि कशब 78%, साहिना साहू 77.4%, दीपांजलि यादव 77.4% ने भी बेहतर अंक हासिल किए। कार्यक्रम में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा सचिव जगदीश कुमार मौर्या ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments