रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव निवासी राजकुमार पुत्र भैयालाल मंगलवार को अपने बेटे और भतीजों के साथ बाइक से रिश्तेदारी में नगर पंचायत चायल के वार्ड नंबर 1 डीहा गए थे। लौटते समय चायल के वार्ड नंबर 3 गांधी नगर और वार्ड नंबर 2 नाईम मियां का पूरा के बीच पुल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार कृष्णा पुत्र राजेश कुमार, अजय पुत्र राकेश कुमार, गोविंद पुत्र धर्मपाल और नितेश पुत्र राजकुमार समेत कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक मासूम भी शामिल है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चायल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपने साथ घर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार और सड़क की खराब हालत को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है।
0 Comments