रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सभागार में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के वर्ग कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मेराज त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला मंत्री राजेंद्र पाल ने आगामी वर्ग कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। जिला संगठन मंत्री प्रेम नारायण चौधरी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समाज सेवा, राष्ट्रहित और हिंदू समाज की एकता के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक समरसता और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष मौर्य, जिला सह मंत्री विवेक जायसवाल, बजरंग दल संयोजक धीरेंद्र सिंह, मिलन केंद्र प्रमुख वीरेंद्र कुमार बाल्मीकि, गौरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।
0 Comments